बरारी के मोहना चांदपुर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, लोग हैं भयभीत!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मोहना चांदपुर पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी जनजीवन अस्त् व्यस्त। आजादी के बाद से इस पंचायत में बाढ़ की तबाही को रोकने के लेकर कोई भी काम नहीं हुआ है। हर साल इस पंचायत में बाढ़ का पानी आकर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर जाता है। कुछ ऐसे ही भयावाह स्थित इस बार भी बनती नजर आ रही है। कारी कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण मोहना चांदपुर पंचायत के आठ नंबर वार्ड से लेकर 17 नंबर वार्ड तक बाढ़ के पानी घुसकर जनजीवन को अस्त व्यस्त कर चुकी है। तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ते देख लोग अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर है। वही बाढ़ के कारण आवागमन भी लोगों का बंद हो गया है। गांव में लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे है। वही इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। अभी तक कोई पदाधिकारी देखने तक नहीं पहुंचे हैं, ना तो सरकारी नाव मिली है, ना ही कोई डॉक्टर आए हैं। जिस कारण बीमार लोगों का इलाज करने के लिए दर-दर भटकना पर रहा हैं। बाढ़ के पानी में चापाकल और सरकारी नल डूब चुका है। जिसके कारण लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने शासन और प्रशासन से शुद्ध पेयजल, खाने की व्यवस्था, आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था और मरीजों के लिए डॉक्टर की व्यवस्था का मांग किया है।