शराब पीने में आरोप में 3 पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी है, इसके बावजूद भी शराब के तस्करों का कारोबार फलफूल रहा है। इसका उदाहरण भी रोज देखने को मिल जाता है जब शराब का सेवन करने वाले पियक्कड़ पकड़े जाते है।
इस ताजा उदाहरण जिले के रघुनाथपुर में देखने को मिला जहां रघुनाथपुर पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कजरासन गांव निवासी अमित कुमार चौबे के रूप में हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रघुनाथपुर पुलिस द्वारा उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई।
नन्दा मुड़ा से शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार।
वहीं सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नंदा मुड़ा गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्दा मुड़ा गाँव निवासी मनोज कुमार राम तथा मिथलेश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने जानकारी दी।