अनियंत्रित पिकअप के धक्के से महिला की मौत, युवक जख्मी!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड एक अनियंत्रित पिकअप के धक्के से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बारे में बताया जाता है कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना अंतर्गत चैनपुर सिवान मुख्य मार्ग पर कठतल गांव के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार महिला पुरूष को कुचल दिया, जिसमे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वही बाईक चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरडम गांव के हृदयानंद पटेल की पत्नी उषा देवी के रूप में की, जबकि घायल व्यक्ती बरडम गांव के ही उमाशंकर पटेल के पुत्र दीपू कुमार पटेल के रूप में की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही। घायल का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।