माँझी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में महिला चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण जिले के जदयू नेता निरंजन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माँझी तथा अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भारी कमी का उजागर किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र मांझी सहित अन्य उपकेंद्रों में एक भी महिला चिकित्सक नही है। वहीं अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था विभाग द्वारा नही कराई गई है। नतीजतन स्थानीय ग्रामीणों को दूसरे जगह जाना पड़ता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर सराहनीय कार्य किया गया है। इसके लिए वे कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार से मिलकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि माँझी से जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल की दूरी बहुत अधिक हैं। इस संबंध में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को पत्राचार कर समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगाई गई है। माँझी सीएचसी के अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिला चिकित्सकों सहित अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था करने की बात कही गई है।