मो फारुख हुसैन की हुई पदोन्नति, बने डीएसपी!
सारण (बिहार): छपरा के विशेष शाखा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित फारुख हुसैन की पदोन्नति हुई है। सरकार द्वारा उन्हें अब डीएसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
जानकारी के अनुसार मो हुसैन सारण जिले के ही माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के इमादपुर निवासी है। उनके इस पदोन्नति से सारण वासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर उन्हे क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने बधाई दिया है।