अलग अलग घटनाओं में 3 महिलाओं समेत कुल 8 लोग घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में आपसी मारपीट की घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलो में घुरघाट निवासी अजाबुद्दीन का पुत्र कलामुद्दीन व गयासुद्दीन, मोहम्मद तसलीम की पत्नी सबीना खातून व उपेंद्र महतो की पत्नी अनीता देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं इसी प्रखण्ड क्षेत्र के अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर बाइक की दुर्घटना में तीन लोग घायल लोग घायल हो गए। घायलों में आसावं थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी गुड्डू यादव की पत्नी रंजू देवी, सिसवन गांव निवासी मधुसूदन प्रसाद का पुत्र मनु कुमार व भरत प्रसाद का पुत्र अमित कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
एक तीसरी घटना में इसी प्रखण्ड क्षेत्र के भागर गाँव मे मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला भागर गांव निवासी अशोक महतो की पत्नी पुष्पा देवी है। घायल महिला के इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया।