नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने पदभार संभाला!
सिवान (बिहार): हसनपुरा में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला पदभार। हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने पदभार संभाला है। हालांकि इसके पहले प्रभार के भरोसे नगर पंचायत का कार्य व विकास चल रहा था। जहां नए कार्यपालक पदाधिकारी को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार गुप्ता ने अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं उपचेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू, वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम, मेराज अहमद, नदीम अहमद, शौकत अली, दुर्गा प्रसाद, रविन्द्र कुशवाहा, सौरभ सुमन, मनोज चौधरी, साहिल अली सहित अन्य ने बुके देकर सम्मानित किया।