मारपीट में प्राथमिकी दर्ज! जांच पड़ताल में जुटी पुलिस!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा जान मारने की नियत से एक लड़के पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। रजनपुरा गांव निवासी गौतम महतो ने एम एच नगर थाने में आवेदन देकर अपने लड़के पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप अपने ही गांव के कुछ लोगों पर लगाया है।
सिवान (बिहार): हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव की रहने वाली महिला ने मारपीट करने का लगाया आरोप। हसनपुरा प्रखंड के राजनपुरा गांव की रहने वाली एक महिला द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एम एच नगर थाने में आवेदन देकर प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। रजनपुरा गांव निवासी मूर्ति देवी द्वारा दिए आवेदन में बताया गया है कि उनका लड़का जब बाजार जा रहा था तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर उसे घायल कर दिए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।