कचनार गाँव मे साँप के काटने से बच्चा अचेत!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बरसात में अक्सर कीड़े निकल ही जाते है। वहीं बहुत ही सावधानी बरतने के जरूरत होती है। सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के एक बच्चे को सांप ने काट लिया, जिससे बच्चा अचेत हो गया। बच्चा कचनार गाँव निवासी दिनेश यादव का पुत्र अंकित यादव है। उक्त बच्चे का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।