सिसवन: बुखार की सुई लेने पर बच्चा हुआ अचेत!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन के टोला इसोपुर में एक बच्चे को बुखार के सुई देते ही अचेत हो गया। बच्चा स्थानीय गांव निवासी मुनीलाल का पुत्र रोहन कुमार बताया जाता है। वहीं बच्चे के पिता मुन्नीलाल ने बताया कि उसके पुत्र रोहन को बुखार आया था। वह प्रखंड मुख्यालय के बसंत प्रसाद के दवा दुकान पर बच्चे को सुई दिलाया। सुई देते ही बच्चा अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसे सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक अमित कुमार ने उसका इलाज किया। चिंताजनक स्थिति देखते हुए उसे सिवान रेफर कर दिया।