FIR: घरेलू विवाद में साले ने बहन, जीजा और भांजा को पीटा!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के फलका में घरेलू विवाद में साले ने बहन, जीजा और भांजा को पीटा, मामला हुआ दर्ज!
घटना के बारे में घायल अशोक मंडल ने बताया कि उनके साला मिथिलेश मंडल के साथ घरेलू विवाद हो गया था। इसी विवाद में साला ने अपने पत्नी और बच्चे के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट करते हुए उनका हाथ तोड़ दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंचा उनके पुत्र कुंदन कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।