शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस शराब माफियाओं और पियक्कड़ों का धड़ पकड़ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घुरघाट निवासी मनोज शाह और सरौत निवासी गुड़ु महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को पर आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा उसे सिवान न्यायालय भेजा जाएगा।