सिसवन: अलग अलग घटनाओं में दो घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर रसूलपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर रसूलपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन चौधरी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टरों के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पटी की गई।
वहीं घूरघाट गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान घुरघाट गांव निवासी संजीत शर्मा पिता राजेश शर्मा के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।