शादी की अहले सुबह ही गायब युवती को पुलिस ने प्रेमी के साथ किया गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव से शादी के दिन अहले सुबह अपने प्रेमी के साथ फरार युवती को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ मढ़ौरा से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव में ननिहाल में रह रही एक 22 वर्षीया युवती की शादी 11 जुलाई को निर्धारित थी। लेकिन उसी दिन सुबह वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर गायब युवती के नाना ने स्थानीय थाने में अपने नतिनी के शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अपने ही गांव के चार लोगो को नामजद सहित दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गायब किशोरी मढ़ौरा में अपने प्रेमी के साथ मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।