लूट कांड में फरार चल रहे तीन अपराधी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट कांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी सोनू कुमार यादव, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी बुटन माली तथा मुरार पट्टी गांव निवासी राहुल कुमार शामिल है।
इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी। वहीं उनके द्वारा बताया गया कि सिसवन थाना में दर्ज लूट कांड के मामले में कांड संख्या 210/24 में इन आरोपियों को पुलिस पुलिस की तलाश थी। गिरफ्तार आरोपीयो को पुलिस द्वारा सिवान जेल भेज दिया गया।