सरकारी स्कूलों में चला वृक्षारोपण कार्यक्रम!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सिसवन BRC एवं प्रखण्ड के स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाकर किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक के साथ स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया तथा अपने-अपने हाथों से वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने वृक्षारोपण कर किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। वृक्ष प्रकृति को जहां हरा भरा रहती है, वही वृक्ष हमें बहुत कुछ देता है।