निर्माणधीन सड़क निर्माण कार्य विधिवत पूजा पाठ के साथ हुआ शुरू!
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत में निर्माणधीन सड़क का आज निर्माण कार्य आज शुरू हो गया। इसके पहले ग्राम पंचायत राज गोबरही के मुखिया सुनील कुमार सिंह ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुखिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह नहर से सटे लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क है, जिसे तीन पार्ट में कर के अभी ईंट करण किया जाएगा। इसके करीब 5 लाख रुपयों की राशि प्रकल्लित की गई है। इसके बाद पंचायत के हर गाँव में नाले से लेकर सड़क का छूटा हुआ कार्य को पूरा किया जाएगा।
वहीं इस कार्य से आम जनता में भी हर्ष है। इस दौरान जब ग्रामीणों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र प्रदान सम्मानित किया गया, तभी मुखिया ने भी मौके पर मौजूद लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया तथा कहा कि गांव के विकास में हुई हम सभी का विकास है। हमारा प्रयास है की इस पंचायत को और भी अधिक सुंदर बनाया जाए। उक्त मौके पर पीआरएस कमलेश कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक सीता राम यादव, टुन्न टुन्न यादव और सतेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।