सारण ब्रेकिंग: कावरियों से भरी जीप ने पेड़ में टक्कर, 4 की हालत गंभीर!
सारण (बिहार): जिले के बनियापुर में एक दुखद सड़क हादसा होने की खबर आ रही है। बताया जाता है कि जिले के प्रसिद्ध बनियापुर मेला के आगे सहाजीतपुर बॉर्डर पर बाबा धाम नगरी से लौटते क्रम मे कावरियों से भरी जीप ने अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जोरदार टक्कर दी है। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं बताया जाता है कि सभी 13 कावरियाँ उक्त सड़क हादसा में घायल हो गए है, जिसमें से 4 की हालत बहुत अधिक गंभीर है। आनन फानन में ग्रामीणों के मदद से घायलों को नजदीकी स्वाथ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां सभी इलाजरत है।
घटना के बारे में बताया जाता ही कि सोमवार की सुबह सिवान जिले के आंदर से बाबा धाम के लिए श्रद्धालु जलाभिषेक करने गए थे। वहीं से वापसी के दौरान यह घटना हुई। जिसमे एक महिला समेत चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना छपरा सलेमपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 531 के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव के पास हुई। सड़क किनारे पेड़ से टक्कर होने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ कांवरियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसमें एक महिला और ड्राइवर की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। एक जख्मी महिला के परिजन गोदावरी देवी ने बताया कि रविवार को देवघर में जल चढ़ाने के बाद सभी लोग अपने घर आंदर जा रहे थे। रास्ते में वाहन चालक ने आंखें झपक लीं, जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गई। इसमें गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायल महिला आंदर के जमालपुर गांव की गोदावरी देवी, भवराजपुर गांव की गिरजा देवी और जानकी देवी बताई जा रही है। वाहन चालक मदन बैठा की स्थिति गंभीर रूप से बताई जा रही है।