चालक सिपाही का प्रेम प्रसंग हुआ विफल, फिर ऐसा लिया फैसला की सभी दंग!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के डोरीगंज थाना के सिपाही ने ने ही आज अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसके पीछे उसकी पूर्व की विफल प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
सारण पुलिस के अनुसार जिले के डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त चालक सिपाही/38 चंदन कुमार, पिता-कामेश्वर सिंह, सा०-दतौली, थाना-इन्द्रपुरी, जिला-रोहतास के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। घटना के सत्यापनोपरांत पाया गया कि डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त चालक सिपाही/38 चंदन कुमार थाना से 300 मीटर की दूरी पर किराये के मकान में रहते थे, जिसमें उक्त सिपाही द्वारा आज रविवार की सुबह करीब 03:00-04:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सारण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच किया गया है। सुसाइड नोट और प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के प्रेम प्रसंग में विफल रहने पर क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजन को सूचित किया गया है। एफ०एस०एल० टीम घटना से जुडे सभी पहलुओं की जॉच हेतु घटनास्थल पर पहुँच रही है।