सिवान: डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी! लगाई न्याय की गुहार!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): नौतन थाना क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने की खबर है। बताया जाता है इस डॉक्टर से फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।
वहीं पीड़ित नौतन थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी डॉक्टर उपेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं नौतन थाना पुलिस ने डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में एक को नामजद आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन में बताया गया है कि सिरसिया गांव निवासी डॉक्टर उपेंद्र कुमार के मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन कर 5 लाख रुपए रंगदारी मांगा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।