माले ने किसानों के हक के लिए किया जोरदार विरोध प्रदर्शन!
सिवान (बिहार): जिले के रघुनाथपुर में माले ने विभिन्न मांगो को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासमा, रघुनाथपुर, सिवान के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और मौजूदा सरकार का पुतला भी फूंका गया। रघुनाथपुर बाजार में शुक्रवार के दिन में अखिल भारतीय किसान महासभा रघुनाथपुर इकाई के दर्जनों सदस्यो ने बैनर झंडा लेकर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्रखंड मुख्यालय परिसर में पुतला दहन किया।
इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अपने विभन्न मांगों को लेकर नारेबाजी भी किया, जिसमे खेत-खेती-किसान बचाओ। कॉरपोरेट लूट का राज मिटाओ। सिंचाई हेतू सोन-गंडक-कोसी नहरों का आधुनिकीकरण करो। नहरों मे स्थाई जल प्रबंधन हेतू डैम का निर्माण कराओ। तमाम सिंचाई संशाधनों का जिणोंद्वारा करों। सभी सरकारी नलकूपों को चालू करो।।समी किसानों को सिंचाई हेतू मुफ्त बिजली का प्रबंधन करें, आदि प्रमुख रहे।