थानों में जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों का हुआ निपटारा!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 जबकि चैनपुर थाना परिसर एक मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े एक विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में अंचलाधिकारी द्वारा जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वहीं अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था जहां पर अंचला अधिकारी द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े 5 विवादों का निपटारा किया गया। वही एक अन्य मामले पर अगले शनिवार को सुनवाई की जाएगी।