कल रघुनाथपुर में होगा तत्कालीन बीडीओ की विदाई और नए बीडीओ का स्वागत!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में 8 जुलाई सोमवार को नये प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती दीक्षा गुप्ता स्वागत सह पूर्व अशोक कुमार का विदाई आयोजन सुनिश्चित है। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार की भव्य विदाई का कार्यक्रम है।
उक्त मौके पर श्री सिंह ने बताया कि ट्रांसफर होकर रघुनाथपुर से जा रहे तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का विदाई और नए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती दीक्षा गुप्ता का भव्य स्वागत किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी रघुनाथपुर पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चौरसिया ने दी।