लंबित मामले में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने साईपुर गांव से वारंटी को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए महीनों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान साईपुर गाँव निवासी कमलेश सिह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया।
वहीं किसुनबारी गांव से भी एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए महीनों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान किसुनबारी गाँव निवासी गोरख महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया।