सिवान: अलग अलग घटनाओं में 5 महिलाएं घायल! हसनपुरा नगर पंचायत को मासिक बैठक मंगलवार को!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर चैनपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों में मुबारकपुर गांव निवासी रामाशंकर यादव की पत्नी निर्मला देवी, हीरा यादव की पत्नी पार्वती देवी, सुनील कुमार की पत्नी सविता देवी व मुनील कुमार की पत्नी सुनीता देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में मंगलवार को मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से आयोजित की जाएगी। हालांकि बैठक से पूर्व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि हसनपुरा चेयरमैन, उप चेयरमैन कुलशुम निशा सहित सभी वार्ड पार्षदों को पत्र जारी करके मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक में भाग लेने को कहा गया है।
सिसवन (सिवान): चैनपुर में पागल कुत्ते के काटने से महिला हुई घायल। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर की रहने वाली एक महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चैनपुर की रहने वाली ललिता देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि महिला घर से टहलने को लेकर निकली थी, तभी पीछे से आकर पागल कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया।