समारोह पूर्वक मनाई गई प्रख्यात शिक्षाविद माधव सिंह की चौथी पुण्यतिथि!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के ताजपुर स्थित सुधा माधव डिग्री कॉलेज परिसर में सोमवार को इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव व प्रख्यात शिक्षाविद माधव सिंह की चौथी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। स्व सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्व सिंह के ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा कर याद ताजा किया। वक्ताओं ने स्व सिंह को ओजस्वी कवि तथा वास्तविक समाजसेवी बतलाया। इससे पहले लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजली कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर कॉलेज के ब्याख्याता मंसूर आलम की पुत्री डॉ जीनत प्रवीण की मेडिकल की डिग्री हासिल करने पर उन्हें फूलमाला तथा अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। समारोह को पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो जनार्दन सिंह, प्रो संतोष सिंह, बशिष्ठ सिंह, जयराम सिंह, अरुण सिंह तथा बिनोद सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य अरविन्द कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीण सम्मिलित हुए।