ट्रेन से गिरकर एक महिला हुई घायल, रेल पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के कारी कोसी नदी पर बना लाल पुल के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रेन से गिरते हुए महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी रेल पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
महिला बेहोशी की अवस्था में है और कुछ भी बोलने में असमर्थ है, जिसके कारण यह घटना कैसे हुई और वह कहां की रहने वाली है, इसका खुलासा नहीं हो पाया। घटना के बारे में रेल पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें जानकारी मिली थी कि कारी कोसी नदी पर बना लाल पुल के पास चलती ट्रेन से एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। रेल पुलिस ने बताया कि महिला से पूछने पर राहत अंजुम अपना नाम बताया है। फिलहाल वह किस ट्रेन में सफर कर रही थी और कैसे वह ट्रेन से गिर परी और उन्हें कहां जाना है, इसके बारे में महिला को होश आने के बाद ही पता चल पाएगा।