आपत्ति जनक स्थिति में दो युवाओं को देख ग्रामीणों ने किया हंगामा! पकड़ कर किया पुलिस के हवाले!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के कोपा थानान्तर्गत कोपा शेख टोली में आपत्ति जनक स्थिति में दो लोगों को एक लड़की के साथ ग्रामीणों ने देख लिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने हल्ला बोल पुलिस को सूचना दिया जिसके पश्चात इन पर कार्रवाई सारण पुलिस के द्वारा की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोपा थानान्तर्गत कोपा शेख टोली स्थित राकेश साह, पिता- गोपाल साह के दुकान- सह- आवास में 22 वर्षीय कुनाल सिंह और 21 वर्षीय सूरज कुमार सिंह को आज शुक्रवार को सुबह में अपने ही समुदाय के एक लड़की के साथ ग्रामीणों ने देख लिया। बताया जाता है कि कुनाल सिंह और उक्त लड़की के बीच में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आज उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखकर आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो गए और स्थानीय लोगों द्वारा सूरज सिंह के भाई सुजीत सिंह को मारपीट कर घायल दिया गया।
इस संबंध में सारण पुलिस ने बताया कि वर्तमान में स्थिति सामान्य है और आगे कोई विधि- व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए घटनास्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उक्त लड़की के बयान के आधार पर सूरज कुमार सिंह एवं कुनाल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की सारण पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन गहराई से कर रही है। साथ ही इस मामले को लेकर हिंसा, उन्माद या अफवाह फैलाने वाले पर भी नज़र बनाये हुए है और इसके दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।