कंप्यूटर सिखाने के नाम पर कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार! 3 गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से किया जा रहा था ठगी कटिहार पुलिस ने इस गिरोह का किया पर्दाफाश, अब तक कई लोगों को इस गिरोह ने बनाया ठगी का शिकार। उक्त बातों की जानकारी नगर थाना में प्रेस वार्ता कर सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने दिया है।
उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक के समीप एप्पल इंस्टिट्यूट संस्थान चल रहा था। जिसमें कंप्यूटर की पढ़ाई कराया जाता था। लेकिन इस संस्था में कोई पढ़ाई नहीं होती थी। अगर कोई छात्र कंप्यूटर पढ़ने के लिए आते थे तो उनसे मोटी रकम लेकर कंप्यूटर की डिग्री दी जाती थी। इसके अलावा नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। इस गिरोह ने अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पैसे ले लिए लेकिन अब तक नौकरी किसी को नहीं दिया। गिरोह के शिकार हुए कुछ लोग नगर थाना में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान संस्थान से कई ऐसे कागजात मिले है, जिसे पता चल रहा है कि संस्थान में काफ़ी फर्जी वाला काम हो रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जांच कर रही है।