'सखी' वार्ता का हुआ आयोजन!
जानिए कैसे महिलाओं के लिए 'सखी' है मददगार?
सारण (बिहार): जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन DHEW एवं वन स्टाप सेंटर योजना (सखी) महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो वन स्टाप सेंटर के माध्यम से पीड़ित को न्याय दिलाया जाता हैै। सोनपुर में आगनवाड़ी केंद्र संख्या 208 पर सखी वार्ता का आयोजन वन स्टाप सेंटर एवं जिला हब फ़ॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन के अधिकारियों ने की कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न इत्यादि मामलों के बारे में चर्चा किया गया। उन्होंने कहा की वन स्टाप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को अधिकतम पांच दिन तक अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वन स्टाप सेंटर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाएं जिला हब फ़ॉर इमवायरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय से सम्पर्क कर सकती हैं। इस अवसर विजय कुमार- जिला परियोजना प्रबंधक,
निभा कुमारी- जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति
मधुबाला- केंद्र प्रशासक (osc) ऋषिकेश कुमार सिंह- जेंडर स्पेशलिस्ट (हब), प्रतिभा तिवारी, रीता कुमारी, आर्या सिंह आदि महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका मौजूद रही।