मुबारकपुर अस्पताल है बीमार, इसकी दवाई है जरूरी! यह दूसरे का इलाज क्या करेगा?
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार में अजब गजब समाचार सुनने को मिलता है। आज फिर देखने को मिला कुछ। अस्पताल ही बीमार है। ठीक से नही करता अपना काम! क्योंकि खुद ही बीमार है। किसी एक की गलती से पूरा सिस्टम हो जाता है बीमार, क्या कीजिएगा साहब?
क्या है बीमारी?
इसको लेकर जिले के माँझी प्रखंड के मुबारकपुर गाँव के सुभाष सिंह उर्फ ईश्वर सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्रा के शासन काल में बिहार सरकार के पूर्व वित मंत्री प्रभुनाथ सिंह के कहने पर मुबारकपुर गाँव में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का विधिवत् उदघाटन किया गया था। लेकिन आज कल स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था के कारण यहाँ समय से डाक्टर नहीं आते है जिससे महिलाओं व पुरुषों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में 6 बेड है। लेकिन आज तक वेड पर न चादर की व्यवस्था है, न डाक्टर की। सिर्फ एक महिला आकर अपने डिप्टी पर तैनात रहती है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में सारण के जिला समाहर्ता के आदेश पर मांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत सिंह ने आकर जांच पडताल तो किया, लेकिन वह भी टाय टाय फिस्स्स हो गया। उक्त मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।