आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दरमियान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान भागर गांव निवासी सुदामा यादव की पत्नी राजमुन्नी देवी है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।