महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि मामलों के शीघ्र निपटारे में महिला वन स्टाप वूमेन एवं महिला हेल्पलाइन आगे!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टाप सेंटर योजना (सखी) महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो वन स्टाप सेंटर के माध्यम से न्याय दिलाया जाता हैै।
इसको लेकर मांझी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी के एल एस व सेविकाओ के साथ बैठक के दौरान वन स्टाप वूमेन एवं महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों ने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि मामलों के शीघ्र निपटारे में पीड़िता का सहयोग करने की बात कही।उन्होंने कहा कि वन स्टाप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को अधिकतम पांच दिन तक अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वन स्टाप सेंटर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाएं जिला हब फ़ॉर इनवायरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय से भी सम्पर्क कर सकती हैं। मौके पर हर्षा पी एम यु, निभा कुमारी जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति, मधुबाला केंद्र प्रशासक, ऋषिकेश कुमार सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट, उर्मिला यादव एडवोकेट, हेना परवीन, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, संजना कुमारी, रूपा कुमारी, रूबीना परवीन राज आदि मौजूद थी।