अब नही रहे मुखिया प्रभुनाथ यादव!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी के मुखिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव की बिजली स्पर्शघात से असामयिक मौत हो गई। इस घटना के पश्चात परिजनों में कोहराम मच गया। वही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। वही उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।