शराबबंदी: शराब छोड़ भागे धंधेबाज, दो पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी। उन्हों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र नगई गांव में पुलिस ने कार्रवाई की जहां से शराब पीने के आरोप में नगई गांव निवासी सनी प्रकाश तथा मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इन दोनों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने इन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरुहुरिडीह गांव में शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां धंधेबाज ने पुलिस की वाहन को देख बीच सड़क पर शराब छोड़ भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने शराब को बरामद कर फरार धंधेबाज को पकड़ने में जुट गई।