सिसवन के सैरातों की बंदोबस्ती बुधवार को!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियंत्रण अधीन प्रखंड के सैरात व बाजारों का प्रबंधन, नियंत्रण और अनुरक्षण का दायित्व पंचायती राज विभाग के अधीन हो जाने के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 की बंदोबस्ती की जानी है। इसके तहत मेंहदार सरकारी मेला तथा चैनपुर बाजार शामिल है। इन बाजारों की बंदोबस्ती बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसवन के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जाएगी। इस संबंध में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।