दो पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट, छिनौती और छेड़खानी का आरोप! SIT गठित!
हथियार लहराने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त गांव निवासी ओंमकार पांडेय के आवेदन मुताबिक मामला दर्ज की गई है। उनका आरोप था कि जान लेवा हमला कर पाॅकेट से पचास हाजार रूपये छीन लिया गया था। थाना कांड 112/24 तहत सोनू चौहान, शिशुपाल चौहान, प्रकाश चौहान, राज चौहान, विकाश चौहान, रवि चौहान, राहुल चौहान, बजरंगी चौहान, विकास चौहान समेत नव लोगो को अभियुक्त की गई है।
वहीं दुसरे पक्ष के हरेराम चौहान की पत्नि सीता देवी के आवेदन मुताबिक भी मामला दर्ज की गई है। श्री चौधरी ने कहा कि महिला का आरोप था कि उक्त दिन ओंमकार पांडेय ने घर में प्रवेश कर छेड़खानी करने पर शोर मचाई पर भाग गये। इस घटना में एकत्र होकर पुत्र को मारकर घायल कर दिया। श्री चौधरी ने थाना कांड 113/24 के तहत उक्त गांव निवासी ओंमकार पान्डेय, उमेश पांडेय, राजेश पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, प्रिंस पांडेय और पियुष पांडेय को नामजद की गई है। इस घटना की जांच और छापामारी को लेकर टीम गठीत की गई है।
हथियार लहराने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार!
मैरवा (सिवान): सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में मैरवा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपाध्याय छापर गांव के रहने वाले पिंटू प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसे सिवान जेल भेज दिया गया।