विश्व हिंदी परिषद के शैक्षणिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की संयुक्त मंत्री मनोनीत हुई सीमा सिंह!
नई दिल्ली/ इटावा: विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शकुंतला सरुपरिया ने पत्र जारी कर सीमा सिंह को शैक्षणिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि सीमा सिंह परिषद के कारवां को आगे बढ़ाएंगी। देश-विदेश में हिंदी भाषा की प्रचार-प्रसार को गति देंगी। सीमा सिंह कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है और स्वयं की ग्लोबल पीस फाउंडेशन नामक संस्था चला रही हैं। उन्होंने कई गरीब लड़कियों की शादियां करवाई तथा अनेक महिलाओं को रोजगार दिलाया है। उनकी संस्था को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ नन्दकिशोर साह, राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक ने बताया कि विश्व हिंदी परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है। विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार की सेवा में वैश्विक संस्था है। सर्व कल्याण की भावना से परिषद की गतिविधियां कई देशों में संचालित है। सीमा सिंह को संयुक्त मंत्री मनोनीत किए जाने पर डॉ नन्दकिशोर साह, मांडवी मनोज पांडेय, डॉ नमिता सिंह, एडवोकेट प्रभा गावा , बृजमोहन अंबेड सहित कई लोगों ने बधाई दी है।