शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए घुरघाट गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घूरघाट गाँव निवासी कन्हैया बासफोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।