मारपीट की घटना में महिलाएं सहित दर्जनों घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी कुबेर राम की पत्नी शोभा देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
एक दूसरी घटना में सिसवन थाना क्षेत्र के किसुनवारी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, घायलों में अभिषेक कुमार राम, रामाशिष राम, सुशीला देवी और नैना कुमारी शामिल है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है।
वही चांदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला घायल हो गयी। घायल महिला सूचित साह की पत्नी ज्ञान्ती देवी है, पीड़िता का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है।