बाइक दुर्घटना में महिला की मौत! परिजनों में कोहराम!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: माँझी एकमा मुख्य मार्ग पर मदनसाठ गांव के समीप बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी आत्मा नारायण तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जाती है, जब श्रीमती देवी दुकान से सामान खरीदकर सड़क क्रास कर रही थी। इसी बीच एकमा की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में महिला को उठाकर इलाज के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में हीं महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला की दो पुत्री है। जिनका विवाह हो गया है, जबकि पति गांव पर हीं रहकर पूजा- पाठ कराकर अपनी घर गृहस्थी चलाते है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया राम बहादुर सिंह समेत अनेक लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट की है।