सरयू नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: शनिवार की सुबह माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के बैरिया घाट पर सरयु नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। खबर भेजे जाने तक मृतक का शव ढूंढने की दिशा में कोई प्रयास शुरू नही किया गया था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया तथा देखते ही देखते नदी की धारा में विलीन हो गया। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करने का भी प्रयास किया पर उसे बचाने कोई नही पहुँचा। लोगों ने बताया कि मृतक परमा प्रसाद उम्र 35 वर्ष बचपन से ही स्थानीय सुघर छपरा निवासी अपने बहनोई तपेश्वर प्रसाद के यहाँ रहकर मजदूरी करता था। मृतक का कपड़ा व चप्पल आदि उक्त घाट पर अब भी पड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि पिछले दिनों उक्त घाट पर एक बड़ा सा घड़ियाल दिखाई दिया था। घड़ियाल द्वारा उसे पकड़कर निगल जाने की आशंका से भी लोग भयाक्रांत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शव बरामद करने में सहयोग करने की माँग की है।