कौन होगा महाराजगंज लोकसभा से इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी? माँझी में राजद नेताओं ने किया मांग!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: राजद के नेताओं ने महाराजगंज लोकसभा से जितेन्द्र स्वामी अथवा डॉ अरुण कुमार को इण्डिया गठबंधन का प्रत्यासी घोषित करने की माँग की है। यह बातें बुधवार को माँझी पूर्वी पँचायत के पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद के आवासीय परिसर मे माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी संजय यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता वर्तमान सांसद को पराजित करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन के नेताओं ने सूझबूझ का परिचय दिया तो बिहार की अधिकांश सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। उन्होंने सिवान से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को प्रत्यासी बनाने की माँग की। मौके पर बंगरा पँचायत के मुखिया कन्हैया साह, उद्धव यादव तथा संतोष पहलवान सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।