पत्रकार वीरेश सिंह के 64वाँ जन्मदिवस पर कटा केक, लोगों ने दी शुभकामनाएं!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार वीरेश सिंह का 64वाँ जन्मदिवस लोगों ने केक काट कर धूमधाम से मनाया तथा सैकड़ो लोगों ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। वे माँझी के ही गोबरही पंचायत के स्वर्गीय अर्जुन सिंह के जेष्ठ पुत्र है। वहीं पत्रकार वीरेश सिंह के जन्मदिन पर प्रखण्ड क्षेत्र में जगह जगह केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में माँझी प्रखंड के पूर्व मुखिया नवरत्न जी के आवास पर केक काटकर दिर्घायु होने की कामना किया गया। वहीं गोबारही में स्थित उनके पैतृक आवास पर पर भी केक काटकर दीर्घायु होने की कामना किया। 64 बां जन्मदिन बडे़ ही धूम धाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर व अनुभव ग्रुप के माध्यम से गणमान्य लोगों का स्नेह व आशीर्वाद मिला इसके लिए आभारी रहूँगा।
उक्त मौके पर एवीपीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिन्दूस्तान पेपर के पत्रकार मनोज सिंह, पत्रकार संजीव शर्मा, पत्रकार अमित कुमार, राजद नेता संजय यादव, उद्धव यादव, राजद नेता शिव गौरव, किसान सलाहकार अरुण सिंह, अनिल सिंह, अंजय सिंह, प्रताप सिंह, सीपू सिंह, विमला देवी, लक्ष्य गौरव, अंशु कुमार सिंह, पूर्वी गौरव, जानवी गौरव, हनी सिंह, विजय लक्ष्मी, मानवी गौरव व प्रवीण राज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।