नर्बदेश्वर शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक सौ साल पुराने शिव मंदिर में स्थापित नर्बदेश्वर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज रविवार को भब्य कलश यात्रा निकाली गई। उक्त गाजे बाजे से युक्त कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए। इस संबंध में आचार्य धनंजय दुबे ने बताया कि पूर्व में स्थापित शिव लिंग के विखंडित होने के बाद पुनः वैदिक रीति रिवाज से हवन पूजन के साथ भगवान नर्बदेश्वर शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है, जो आज कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। वहीं कार्यक्रम में दूर दराज से साधु महात्माओं का आगमन हुआ है जिनके सानिध्य में यह यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। यह यज्ञ पांच मार्च दिन मंगलवार को संपन्न हो जाएगा। इस दौरान परशुराम सिंह, गंगा देवी, धर्मेंद्र कुमार सिंह समाज, सुरेश्वर सिंह, श्रीराम सिंह, भगवान चौधरी, सूरज सिंह, उपेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रेम सिंह, राजदेव सिंह, ऋषि मुनि चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।