महेंद्रानाथ धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर कड़ी निगरानी में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ धाम पर महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अल सुबह पूजन सामग्री के साथ शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान कई श्रद्धालु ने पूरे दिन उपवास रहकर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान हर-हर महादेव, जय शिव-जय शिव, ऊं नम: शिवाय एवं बोल बम के उद्घोष से सभी शिवालय गुंजायमान हो उठे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती गई। मंदिर परिसर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग किया गया। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बीडीओ राजेश कुमार, सिओ पंकज कुमार, बीसीओ रेयाज अहमद, चैनपुर ओपी प्रभारी श्रवण पाल, सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मंदिर प्रांगण सहित मेले में दल बल के साथ गस्त लगाते दिखे। वहीं एनडीआरएफ के गोताखोर कमलदाह सरोवर में तैनात किए गए थे। जगह जगह मजिस्ट्रेटों कि तैनाती की गई थी। उनके साथ जिला पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा प्रखंड के कचनार स्थित बौद्धनाथ मंदिर, भागर महादेव मंदिर, चैनपुर मे कशेश्वर महादेव मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में शिवभक्तों कि भीड़ दिखाई दिया।
वहीं महेन्द्रानाथ मंदिर के रास्ते पर प्रशासन ने लगाई वेरियर सुरक्षा बल हुए तैनात। सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत महेंद्रानाथ मंदिर के रास्ते पर प्रशासन द्वारा वेरियर लगाया गया है तथा सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मंदिर परिसर में आज रात श्रद्धालुओं द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन ने पुख्ता किया सुरक्षा व्यवस्था।वही रघुनाथपुर बाजार स्थित शिवमन्दिर से आज रात को शिव विवाह के लिए बारात निकलेगा बीते दिन की शाम को सैकड़ो महिलाओं ने मिलकर मटकोर किया था। रघुनाथपुर प्रखंड के छोटे बड़े मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। वहीं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है।