सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा चैनपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुए घायल। बताते चले हसनपुरा चैनपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।