आपसी विवाद में मारपीट, 7 लोग घायल!
![]() |
प्रतीकात्मक चित्रण |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई।जिसमें 7 लोग घायल हो गए। घायलों में माधोपुर ट्रेनवा गाँव निवासी रामाधार सिंह का पुत्र संजय सिंह, सुरेंद्र साह का पुत्र अनिल साह, रिंकू कुमार, गौरी शंकर साह, अनिल साह की पत्नी शीला देवी, जितेंद्र साह का पुत्र डब्लू साह व बबलू कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
प्रशासन द्वारा लगाया गया सीसीटीवी कैमरा!
रघुनाथपुर (सिवान) रघुनाथपुर सिसवन मुख्य बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा लोकसभा चुनाव में विशेष निगरानी करने को लेकर प्रशासन द्वारा लगाया गया है। लगे सीसीटीवी कैमरा से प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी।