सभी पीडीएस दुकानों पर बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 किलो अनाज!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड में शनिवार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो अनाज पाने वाले सभी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड सभी पीडीएस दुकान पर वसुधा केंद्र के द्वारा बनाया जाएगा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने बताया कि 5 किलो अनाज पाने वाले कार्डधारक का आयुष्मान कार्ड वसुधा केंद्र के द्वारा बनाया जाएगा। जो लाभुक जिस जन वितरण प्रणाली दुकान से अनाज का उठाव करते हैं। उसी जन वितरण की दुकान पर वसुधा केंद्र के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। मालूम हो कि नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में 20 हजार 702 कार्ड धारी है। जो नपं व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकान से अनाज का उठाव करते हैं।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत के डीलरों के पास 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में सिसवन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में कार्य करने वाले डीलरों के पास 2 मार्च से कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।