सिवान की खबरें!
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराबी सुगहि गाँव निवासी बिनोद यादव हैं।सिसवन थाने की पुलिस मेडिकल जांच के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई। आगे की कार्यवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी चैनपुर निवासी गोल्डेन प्रसाद हैं। चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
बाल शोषण संबंधित लोगों को जागरुक किया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के बैनर तले एलईडी वैन से बाल शोषण संबंधित लोगों को जागरुक किया गया। वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई विषयों पर लोगो को जागरूक किया गया। वही एलईडी के वैन प्रखंड के विभिन्न गांव में पहुंचकर चौक चौराहा पर लोगों को इसको लेकर जागरूक कर रही है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर चलने वाले सरकारी विद्यालयों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जांच किया गया। जांच के दौरान उन्होंने स्कूल में होने वाले पठन पाठन तथा बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन के विषय में जानकारी ली। वही शिक्षकों को उनके द्वारा कई जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा चैनपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल। बताते चले की हसनपुरा चैनपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले उमाकांत कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।